रैली से सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी से लौटे मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद शफीक खान

in #jhalawar2 years ago

1662369289245.jpg
झालावाड़ 05 सितम्बर। दिल्ली रामलीला मैदान में 04 सितम्बर को कांग्रेस द्वारा आयोजित महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली से लौटे मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश से सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रशिक्षित पदाधिकारियों का चयन किया गया था जिसमें झालावाड़ से मोहम्मद शफीक खान एवं एडवोकेट राजू मेरोठा का चयन किया गया था। जिनको 3 सितम्बर को दिल्ली में रिटायर्ड पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा के सम्बन्ध में विशेष प्रशिक्षण दिया गया था जिसके तहत मंच के अधीन डी में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सेवादल के अध्यक्ष नन्द सिंह राठौड़ को ए ब्लॉक में व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई थी। शफीक खान ने बताया कि झालावाड़ जिले से कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में हल्ला बोल रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए जहां दिल्ली के चौराहों पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किये गये।
1662369289258.jpg1662369289262.jpg