100 साल पुराना रास्ता चकरोड पर दीवाल खड़ी कर जबरन बन्द कर रहे हैं दबंग।

100 साल पुराना रास्ता चकरोड पर दीवाल खड़ी कर जबरन बन्द कर रहे हैं दबंग। जफराबाद थाना क्षेत्र चकताली गांव में कुछ दबंग 100साल पुराने रास्ते पर कब्जा कर दीवाल खड़ी कर रहे हैं। इस संदर्भ में पीड़ित पक्ष ने 112 नम्बर पर काल किया लेकिन वे लोग देख कर दबंग लोगो से मिल कर चले गए।इस संबन्ध में पीआरओ कप्तान साहब को भी जानकारी दी गयी लेकिन काम अभी रुक नही पाया है।बदस्तूर जारी है।लेख पाल से कहने पर भी नही जा रहा है।
IMG-20220609-WA0069(1).jpg
लगता है पुलिस और राजस्व विभाग कब्जा करवा कर टीन रखवाना चाहती है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक महोदय से अनुरोध किया है कि राजस्व विभाग की टीम की पैमॉइस होने तक कार्य तत्काल रुकवाने का कष्ट करें।पैमाइस हो जाने पर ही काम शुरू हो। काम न रुकने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है।