जौनपुर में परिवार परामर्श केंद्र के अथक प्रयास से दो विवादित पति-पत्नी का जुड़े हुए राजी

in #jaunpur2 years ago

परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से पति-पत्नी के 02 विवादित जोड़े साथ रहने को हुए राजी
श्री अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में संचालित, डॉ संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ नोडल अधिकारी परिवार परामर्श केंद्र के दिशा निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों द्वारा परिवार परामर्श में आये 8 मामलों में दोनो पक्षों को बुलाया गया था। जिसमें पांच मामले में दोनो पक्ष आये। दो मामलों में विदाई कराई गई। दो टूटने के कगार पर पहुंच चुके पति पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया। दोनों पक्ष एक साथ रहने को राजी हुए। पति-पत्नी के जोड़ों को मिलाकर परिवार परामर्श केन्द्र से राजी खुशी विदा किया गया। शेष मामलों में दोनो पक्षों को अगले रविवार को पुनः बुलाया गया।

सलाहकारों का विवरणः-
1.श्री परमहंस मिश्र
2.श्री शोभना स्मृति
3.श्री शिवजोर यादव

परिवार परामर्श केन्द्र टीमः-
1.श्रीमती किरन मिश्रा, थानाध्यक्ष महिला थाना जौनपुर।
2.म0हे0का0 पूजा मौर्या
3.म0का0 ममता पटेल
4.म0का0 सुचेता शुक्ला
5.म0का0 नीलम शुक्लाIMG-20220424-WA0054.jpg