आजादी की 75वीं वर्षगांठ को *“अमृत महोत्सव”* के रुप में मनाया जा रहा

in #jaunpur2 years ago

जौनपुर, आजादी की 75वीं वर्षगांठ को “अमृत महोत्सव” के रुप में मनाया जा रहा है, जिसके सन्दर्भ में आज दिनांक – 16.08.2022 को पुलिस लाइन जौनपुर में महिला मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

IMG-20220816-WA0009.jpg

मैराथन दौड़ पुलिस लाइन से वाजिदपुर तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए मड़ियाहूं रोड पर समाप्त हुई, जिसमें क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन जौनपुर, गणना मेजर आदि उपस्थित रहे। पुलिस लाइन से प्रतियोगिता का शुभारम्भ अपर पुलिस अधीक्षक नगर, डां संजय कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया एवं स्वयं प्रतिभाग कर पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया।

IMG-20220816-WA0010.jpg

प्रतियोगिता में 1. प्रथम स्थान महिला आरक्षी रिंकू मौर्या थाना खुटहन 2. द्वितीय स्थान महिला आरक्षी सरिता यादव ,जेटीसी पुलिस लाइन जौनपुर 3. तृतीय स्थान महिला आरक्षी आकांक्षा सिंह पुलिस कार्यालय जौनपुर 4. चतुर्थ स्थान महिला आरक्षी आरती सिंह महिला थाना 5. पंचम स्थान महिला उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमारी थाना लाइन बाजार ने प्राप्त किया।

IMG-20220816-WA0008.jpg

Sort:  

Sir/Ma'am please follow me and like my post.