भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने जमाया कब्जा

in #jatara2 years ago

भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने जमाया कब्जा

गायत्री-बिनोद वर्मा बने अध्यक्ष, संदीप उर्फ रानू तिवारी बने उपाध्यक्ष

भाजपा-कांग्रेश समर्थकों में हुई नोकझोंक
IMG_20220808_172455.jpg
सददाम राइन पलेरा।। बीते सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के परिणाम को लेकर नगर में काफी गहमागहमी देखी गई। पुलिस प्रशासन के द्वारा नगर पंचायत कार्यालय के बाहर चारों ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। यहां अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा की ओर से श्रीमती रेखा अहिरवार एवं कांग्रेस की ओर से श्रीमती गायत्री बिनोद वर्मा को अधिकृत किया गया। प्रत्याशियों के समर्थकों का हुजूम दिन भर कार्यालय के बाहर बना रहा, और फिर परिणाम निकल कर सामने आए। यहां भाजपा प्रत्याशी रेखा अहिरवार को 6 मत प्राप्त हुए, इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री बिनोद वर्मा को 9 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी जयराम रजक को 6 मत मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी संदीप उर्फ रानू तिवारी को 9 मत प्राप्त हुए, और उपाध्यक्ष घोषित किया गया। जतारा एसडीएम संजय जैन के द्वारा निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया गया। नगर की जनता ने ढोल नगाड़ों के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का स्वागत किया।

गौर बंधुओं का जलवा कायम-

नगर परिषद में कांग्रेस को मिली जीत को लेकर गौर बंधुओं ने नगर में तख्ता पलट दिया है। निर्वाचित पार्षद सदस्यों को लेकर सुबह 10 बजे मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गौर पूर्व जनपद अध्यक्ष रबिंद्र सिंह गौर, गोबिंद सिंह गौर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर के साथ पार्षदों का समर्थन कांग्रेश की जीत की ओर इशारा कर रहा था, और आखिरकार वही हुआ। कांग्रेस की रणनीति को कामयाब होता हुआ देख भाजपा के कुछ समर्थक नोकझोंक पर उतारू हो गए, जिन्हें पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया। करीब 2 बजे के लगभग परिणाम सामने आते ही कांग्रेश समर्थकों समेत नगर के नागरिकों में खुशी की लहर छा गई। समर्थकों का उत्साह डीजे की धुन पर नगर परिषद के कार्यालय के बाहर ही गीतों पर नाचते हुए नजर आया।