श्वेता कांता पुत्री अशोक अहिरवार को मिल रहा जनता का समर्थन

in #jatara2 years ago

श्वेता कांता पुत्री अशोक अहिरवार को मिल रहा जनता का समर्थन
IMG-20220626-WA0012.jpg
पलेरा।। जिला पंचायत की वार्ड क्रमांक 11 से महिला प्रत्याशी श्रीमती श्वेता कांता पुत्री अशोक अहिरवार ग्राम क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं। चर्चित नेता अशोक अहिरवार की पुत्री श्रीमती श्वेता कांता के साथ ग्रामीण क्षेत्र की जनता का सैलाब उमड़ रहा है। अपने जनसंपर्क अभियान के तहत वह घर घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं। उन्होंने ग्रामीण जनता से आग्रह करते हुए कहा कि ग्राम एवं क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। श्रीमती श्वेता कांता ने अपने चुनाव चिन्ह छाता पर मोहर लगाने की जनता से अपील की। लगातार श्रीमती श्वेता कांता को अपने जनसंपर्क के दौरान जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिल रहा है।