जापान के पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe की हालत बेहद नाजुक, सभा के दौरान मारी गई गोली

in #japan2 years ago

हमले के वक्त शिंजो आबे (Shinzo Abe) एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर ने उन पर गोली चलाई, जिसके बाद वे वहीं गिर गए।
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर नारा शहर में हमला हुआ है। यह हमला उन पर उस दौरान हुआ है जब वह पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार, उन पर गोली चलाई गई है। जिसके बाद वह भाषण के दौरान ही गिर गए। सभा में मौजूद एक शख्स के अनुसार, उसे गोली चलने की आवाज आई और उसने शिंजो आबे को घायल देखा, जिनसे खून बह रहा था। वहीं डॉक्टरों के अनुसार, शिंजो आबे के शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। उनकी हालत बेहद नाजुक है। उन्हें बचा पाना मुश्किल है।
वहीं पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा ही कि हमलावर ने शिंजो आबे पर पीछे से उस दौरान हमला किया जब वे नारा शहर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।