कैबिनेट मंत्री ने लगाया जनता दरबार सुनी गई लोगों की समस्या

in #jantadarbar2 years ago

हरिद्वारScreenshot_2022-07-30-17-31-20-44_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4.jpg प्रेम नगर आश्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के सानिध्य में जनता दरबार लगाया गया जनता दरबार में अपनी शिकायतों को लेकर आमजन भी मौजूद रहे जनता की समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को भी साफ दिशा निर्देश दिए हैं की जनता की जो भी समस्या हो उनका समाधान किया जाए साथ ही अधिकारियों को यह भी कहा की यदि कोई व्यक्ति फोन पर अपनी समस्या बताता है तो का फोन अवश्य उठाएं और उसकी समस्या का समाधान करें।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि प्रेम नगर आश्रम में जनता दरबार लगा हुआ है और लोगों की समस्या सुनी जा रही है लगभग 100 के करीब शिकायत आई है और शिकायत की सुनवाई भी तत्काल की जा रही है। सतपाल महाराज का कहना है कि जनता दरबार से जनता में एक अच्छा मैसेज आता है की जनता की आवाज सुनी जा रही है और उसका निवारण भी किया जा रहा है। सतपाल महाराज का कहना है कि जो भी व्यक्ति चाहे वह शिकायत कर सकता है पहले पंजीकरण कराएं उसके बाद शिकायत करें। साथ ही अधिकारियों को भी यह निर्देश दिए गए हैं की जो भी व्यक्ति शिकायत करना चाहता है उसका फोन उठाएं यदि आप कहीं व्यस्त हैं तो कॉल बैक करें ताकि आमजन की समस्या का समाधान हो सके।