बसंत पंचमी में होगा 51 बटुकों का जनेउ संस्कार

in #janeu7 months ago

janeu-sanskar.jpg

  • बसंत पंचमी में होगा 51 बटुकों का जनेउ संस्कार

मंडला. रविवार को सिंहवाहिनी वार्ड के नावघाट स्थित भगवान परशुराम मंदिर में माहिष्मति सर्व ब्राम्हण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर होने वाले आयोजनों के संबंध में रूपरेखा बनाई गई। ब्राम्हण सभा के सचिव अशोक दुबे ने बताया कि 14 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर इस बार 51 ब्राम्हण बटुकों का जनेउ संस्कार किया जाएगा। जनेउ संस्कार के लिए भगवान परशुराम मंदिर एवं बंजर चैक स्थित साइंकृपा स्टेशनरी में पंजीयन कराया जा सकता है।

बताया गया कि हर साल माहिष्मति सर्व ब्राम्हण सभा द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर ब्राम्हण बच्चों का जनेउ संस्कार कराया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी यह आयोजन भव्यता के साथ नावघाट स्थित भगवान परशुराम मंदिर परिसर में किया जाएगा। बैठक में पं. आकाश दीक्षित, संतोष शुक्ला, मनोज तिवारी, रमाकांत मिश्रा, श्याम दुबे, चारू शुक्ला, बंटी उपाध्याय, आरिन मिश्रा, रिषि राजन तिवारी, संजय बाजपेयी, श्याम दुबे, मणि तिवारी, साधना दुबे, उपदेश उपाध्याय आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।