गोला फेंक में जमुना उइके का हुआ राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

in #jamuna8 months ago

009.jpg

  • गोला फेंक में जमुना उइके का हुआ राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन
  • जिले की दिव्यांग खिलाड़ी जमुना ने किया बेहतर प्रदर्शन

मंडला. स्टेट पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप ग्वालियर में गोला फेंक प्रतियोगिता के लिए जमुना उइके का चयन किया गया। जिसमें मंडला जिला की दिव्यांग खिलाड़ी जमुना ने बेहतर प्रदर्शन किया। जमुना ने गोला फेंक, भाला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसके आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर गोवा के लिए किया गया। इनकी उपलब्धि पर विधानसभा क्षेत्र विधायक व नव निर्वाचित मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके एवं टिकरवारा ग्राम पंचायत सरपंच श्रद्धा उइके, पूर्व विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र ठाकुर, विकासखंड समन्वयक मोहगांव रामा परते जिला पंचायत सदस्य जोरावर सिंह सिखो, अनादी वर्मा, समीर बाजपेई, निकेश्वर पटेल, खोखो प्रशिक्षक डॉ. आकाश खत्री, अरविंद पटले, शशांक मिश्रा, पंकज उसराठे समेत अन्य खिलाडिय़ों ने हर्ष व्यक्त किया है।