पोषाणा मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ने किया हस्ताक्षर अभियान का आगाज

in #jalore2 years ago

पोषाणा मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ने किया हस्ताक्षर अभियान का आगाज,

सायला/पोषाणा

राजस्थान भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार भाजयुमो पोषाणा मंडल के अध्यक्ष कृष्णा देवासी पाथेडी के नेतृत्व में मंगलवार को जालोर विधानसभा क्षेत्र के पोषाणा मंडल द्वारा सियावट चोराये पर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया,इसमें युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्णा देवासी बताया कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ धोका किया है,भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितताओं से कई छात्रों का भविष्य खराब हो गया,भर्ती परीक्षाओं के पेपर परिक्षा से पहले बाजार में लीक हो गये,उसके बावजूद भी सरकार ने छात्रों का ध्यान नहीं रखा वही पोषाणा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय सिंह दादाल ने कार्यकम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने बेरोजगारी भत्ते का वादा कर कांग्रेस ने बेरोजगारों को धोखा दिया है वही कांग्रेस सरकार द्वारा रीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में की जा रही धांधलियों का खुलकर विरोध किया जा रहा है जिसको लेकर प्रदेशभर में युवाओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उदय सिंह दादाल, विधानसभा प्रभारी भवानी सिंह देता, भाजयुमो पोषाणा मण्डल अध्यक्ष कृष्णा देवासी पॉथेड़ी,उपाध्यक्ष वचनाराम देवासी, महामंत्री रमेश कुमार गर्ग,भारता राम चौधरी, रघुनाथ सिंह पुरोहित, पंचायत समिति सदस्य पन्नाराम गर्ग,कोषाध्यक्ष हरजीराम प्रजापत,भवरसिंह राठौड़,पता राम चौधरी,कपूर सिंह ,रमेश माली,सपाराम मेगवाल, मनीष माली, ओमभाई देवासी, छोगाराम चोधरी,चम्पा दास, बगदा राम भील,बताराम भील सहित युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।