पुखराज पाराशर ने सांचौर में ई.आर. प्रोजेक्ट के कायों का अवलोकन किया

in #jalore2 years ago

जालोरIMG-20220626-WA0043.jpg। राज्य के श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई एवं जन अभाव निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने रविवार को नर्मदा परियोजना के अंतर्गत चल रहे ईआर प्रोजेक्ट के कार्यों का अवलोकन कर अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
उन्होंने सांचौर उपखण्ड क्षेत्र में नर्मदा परियोजना के अंतर्गत पालड़ी सेक्शन पहुंच ईआर प्रोजेक्ट के तहत किये जा रहे कार्यों की प्रगति देखी। श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई ने प्रोजेक्ट की प्रगति देख कार्य को नियत समय पर पूरा करने के निर्देश दिये वही जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने ईआर कलस्टर के कार्य को तय समय पर पूर्ण कर शीघ्र ही आमजन को पेयजल उपलब्ध करवाने की बात कही।
ईआर प्रोजेक्ट का जायजा लेने के उपरान्त श्रम मंत्री एवं जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष ने सांचौर शहर स्थित निर्माणाधीन स्मृति वन पहुंचकर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
इस दौरान सांचौर उपखण्ड अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, नर्मदा परियोजना के अधीक्षण अभियंता के.एल.कांत, पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी व भूराराम सीरवी साथ रहे।

Sort:  

धन्यवाद आप सभी Liker's को।

जय हो