गुटखा गोदामो पर प्रशासन की छापेमारी, लाखो का माल बरमाद

in #jalaun2 years ago


विक्की प्रजापति) जालौन-उरई। जालौन में देर रात को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देशन में सेल टैक्स और फूड विभाग ने एक साथ मिलकर उरई में एक पान मसाला गोदाम पर छापा मारा, जहां से लाखों रुपए का बड़ी मात्रा में माल बरामद किया गया है, इस कार्रवाई के बाद गुटका व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
बता दे कि यह कार्रवाई उरई के तुलसी नगर स्थित एक गुटखा गोदाम पर की गई। जहाँ पर 'राज' नाम का पान मसाला बनाया जा रहा था, जिस पर लाखों रुपए का टैक्स बकाया था, इसकी जानकारी जिला प्रशासन को हुई तो उन्होंने सेल टैक्स और फूड विभाग को आदेश दिया, जिसके बाद देर रात को सेल टैक्स और फूड विभाग की पांच टीमो ने एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारा और वहां से लाखों रुपए का कच्चा माल बरामद किया। साथ ही अबैध तरीके से तम्बाकू मिश्रित गुटका भी बरामद किया।

बता दें कि फूड विभाग द्वारा अलग-अलग पैकिंग में पान मसाला बनाए जाने का लाइसेंस दिया जाता है, लेकिन यहां पर अवैध तम्बाकू मिश्रित गुटखा बनाया जा रहा था। इस कार्रवाई के बाद जनपद के गुटखा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि जनपद जालौन का उरई मुख्यालय अबैध गुटखा बनाने का बहुत बड़ा हब है, यहां पर दर्जनों नाम से अवैध तरीके से गुटखा बड़ी मात्रा में बनाया और खपाया जाता है और ऐसे व्यापारियों का न ही फूड विभाग में सही तरीके से पंजीकरण है और न ही वह सेल टेक्स विभाग को टैक्स अदा करते हैं। इस कार्रवाई के बाद प्रशासन की सयुक्त टीम ने पूरा माल जब्त कर लिया। देर रात की गई इस छापेमारी से गुटका माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

वही जालौन की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि गुटखा बनाने की सूचनाएं मिल रही थी, जिस पर खाद्य और सेल टेक्स विभाग की 5 सयुक्त टीमें बनाई गई थी, जिन्होंने एक साथ गुटखा बनाने वाले व्यापारियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है, अभी तक करीब 9 लाख का माल बरमाद हुआ है, अभी कार्यवाही जारी है, पूरी डिटेल कार्यवाही पूर्ण होने पर ही पता चल सकेगी।