जालौन की खदानों में अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, मुकदमा दर्ज

in #jalaun2 years ago

कदौरा- थाना क्षेत्र के ग्राम पथरेहटा खण्ड संख्या 5 में IMG-20220410-WA0018.jpg उस समय हड़कंप मच गया जब दूसरी खदान के 50 से अधिक कर्मियों ने लाइसेंसी व अवैध असलहे और लाठी डंडे लेकर वैरियल को अपने कब्जे में लेकर मौजूद कर्मियों को पीटने लगे। जिससे वैरियल में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। विरोध करने पर फायरिंग करते हुए कर्मचारियो को बटो से पीटा और वैरियल में खड़े वाहनों सहित ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए क्षतिग्रस्त कर रखी नगदी को लूट लिया। सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया और अपर एसपी के नेतृत्व में एसडीएम के के सिंह,सीओ रामसिंह सहित आधा दर्जन थानों का फोर्स मौके पर पहुच गया। अपर एसपी ने कहा कि घटना करने वालो को बख्सा नही जाएगा।
पथरेहटा खण्ड संख्या 5 के कर्मी अमित राज निवासी झांसी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात्रि 9 बजे के लगभग सभी कर्मचारी कार्य कर रहे थे। तभी खण्ड संख्या 6 के कल्याण सिंह यादव,सोहन सिंह यादव सोनू के साथ 40 से 50 अज्ञात लोग ट्रक व डंफरो से आए और लाइसेंसी बंदूकों एंव अवैध असलहों से फायर करते हुए लाठी डंडों व बंदूक की बटो से हमला कर दिया। और वैरियल को कब्जे में लेकर,लगा सोलर प्लांट,लैपटॉप एंव नेटवर्किंग टावर,जेसीबी मशीन, स्कार्पियो,कैम्पर,कंटेनर,कैमरे,लोडर सहित अन्य सामान को तोड़फोड़ कर छतिग्रस्त कर दिया। वैरियल में रखे 54 हजार रुपये लूट ले लिए। मारपीट से कर्मी छिद्दू व सद्दाम को गंभीर चोटें आई है। वैरियल को दो घण्टे तक कब्जे में रखा। इस घटना को अंजाम बलवंत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह निवादा हमीरपुर ने दिलाया है। घटना से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है पुलिस ने तहरीर के आधार पर कल्याण सिंह यादव,सोहन सिंह यादव सोनू सहित 40-50 अज्ञात के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वही दूसरे पक्ष के ईश्वरी निवासी निवादा हमीरपुर ने अज्ञात कर्मियों के विरुद्ध तहरीर देकर चालको के साथ मारपीट व लूट का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल कर्मियों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द पकड़ा जाएगा।

मौरम भरे ट्रक को निकालने के चक्कर मे हुई थी दो दिन पहले चालको में मारपीट

पथरेहटा खण्ड संख्या 5 व 6 की खदानों का रास्ता एक है। शुक्रवार को एक चालक ने ट्रक को बीच रास्ता में खड़ा कर दिया था। जिससे जाम लग गया था। नाराज होकर खण्ड संख्या 5 में मौरम भरने आए चालको ने दूसरे ट्रक चालकों के साथ मारपीट कर दी थी। चालको के साथ हुई मारपीट से नाराज खण्ड संख्या 6 के कर्मचारियो ने घटना को अंजाम दिया। और दहशत फैलाने के लिए जमकर फायरिंग की।