अपनी रसोई 5 रुपये में भर पेट भोजन

in #jalaun2 years ago

Ramji vyasIMG_20220726_173341.jpg

जालौन जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी की नई पहल सामने आई है। जिसमें जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने के लिए उन्होंने अपनी रसोई नाम से मुहिम शुरू की है,रसोई में गरीब जरूरतमंद और असहाय लोगों को खाना खिलाया जा रहा है । रसोई की सारी जगह जालौन में प्रशंसा की जा रही है।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने इस रसोई का उद्घाटन किया था जब से लगातार इस रसोई में लगभग 1000 से ज्यादा लोग इस रसोई में प्रतिदिन भोजन कर रहे हैं।और वही जिला पंचायत अध्यक्ष जालौन घनश्याम अनुरागी भी लगातार सेवा भाव से गरीबों को भोजन करा रहे हैं।साथ ही भोजन परोसने से लेकर बर्तन धोने तक काम वह स्वम कर रहे हैं।