पति की लंबी आयु के लिए महिलाओ ने वट सावित्री व्रत की पूजा, वट वृक्ष की विधि विधान से की पूजा अर्चना

in #jalaun2 years ago

IMG-20220530-WA0033.jpgभारतीय संस्कृति में वर्ष भर अनेक त्योहार मनाने की परंपरा अति प्राचीन है जिसका निर्वहन आज भी बड़े ही विधि विधान और भक्ति भाव से किया जाता है। यह हमारी धार्मिक आस्था को दृढ़ करने के साथ साथ पारिवारिक प्रेम, सद्भाव और एकता को बनाये रखता है जिनमे भाई बहन, मां बेटा, व पति पत्नी के आपसी प्रेम को प्रकट करने के विभिन्न त्योहार हैं। पति पत्नी के प्रेम को दृढ़ करने का पर्व त्योहार तीज और वट सावित्री व्रत पूजा प्रमुख हैं। इसी कड़ी में आज पति की लंबी आयु के लिए महिलाओ ने बरगद के पेड़ के नीचे वट सावित्री की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की महिलाओ ने वट वृक्ष की विधि विधान से पूजा अर्चना कर यम देव से पति की दीर्घायु सेहत व परिवार सुख शांति ब उन्नति का वरदान मांगा पूजा अर्चना करने के बाद उसकी परिक्रमा भी की ओर अपने लिए अखंड सौभाग्य की कामना की साथ ही वट सावित्री व्रत कथा को सुनकर अपने व्रत को पूर्ण किया पुराणों के अनुसार वट वृक्ष में ब्रह्मा विष्णु महेश तीनों का बास होता है इसलिए इस दिन सुहागिन महिलाओं अखंड सौभाग्य के लिए पूजन करती हैं।