ताला नहीं टूटा तो दीवार तोड़ कमरे में घूसे चाेर,

in #jaisalmer2 years ago

मोहनगढ़ कस्बे से 22 किमी दूर जैसलमेर रोड़ पर िस्थत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काणोद के एक कमरे में कालेडूंगर राय माता मंदिर की तिजोरियां रखी हुई है। शनिवार रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा तिजोरियों वाले कमरे का ताला तौड़ने का प्रयास किया। मगर ताला तोड़ने में सफलता नहीं मिलने पर दरवाजे के पास से ही दीवार को तौड़कर अंदर घुसे। जहां पर एक बड़ी तिजोरी को नहीं तौड़ पाए। वहीं छोटी तिजोरी का ताला तौड़ कर उसमें रखा चांदी का सामान चुरा ले गए। कमरे की दीवार तौड़ कर चौरी करने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस थाना मोहनगढ़ में सूचना दी गई। दोपहर में पुलिस को सूचना मिलने के बावजूद सांय साढे चार बजे के करीब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

20 किलो चांदी के छत्र चोरी

भाजपा युवा मोर्चा मण्डल मोहनगढ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावलोत ने बताया कि काणोद के विद्यालय के एक कमरे में काले डूंगर राय मंदिर की तिजोरियों रखी हुई है। जिसमें मंदिर का सोने चांदी का सामान रखा हुआ है। जब मेला भरता है तब ये तिजारियां मंदिर ले जाते है। उसके बाद वापस यहां रख देते है। शनिवार रात्रि कमरे में रखी मंदिर की तिजोरियों में से एक तिजोरी का ताला तौड़ कर अज्ञात चोर चांदी का सामान चुरा ले गए। इस संबंध में कालू राम पुरोहित द्वारा पुलिस में लिखित में सूचना दी गई। जिसमें बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काणोद के एक कमरे में कालेडूंगर राय मंदिर की दो तिजोरी रखी हुई है। शनिवार रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा दरवाजे का ताला नहीं टूटने पर दीवार तोड़कर कमरे में रखी छोटी तिजोरी का ताला तौड़ कर 20 किलों चांदी के छत्र अज्ञात चोर चुरा ले गए। वहीं चांदी के ठालिए बिखरे हुए थे। चांदी के 381 के करीब ठालिए वहीं पर मिल गए।

तीन घण्टे बाद पहुंची पुलिस
IMG_20220522_194735_536.jpg
काणोद के विद्यालय के कमरे की दीवार तौड़कर अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर की तिजोरी का ताला तौड़कर चांदी का सामान चुरा ले गए। जिसकी सूचना दोपहर में पुलिस थाना मोहनगढ़ में दी गई। पुलिस को सूचना देने के बावजूद पुलिस लगभग तीन घण्टे से भी अधिक समय बाद पहुंची। सांयकाल लगभग साढे चार बजे के करीब मोहनगढ़ थानाधिकारी भवानी सिंह के निर्देश पर हेडकानिस्टेबल भोजराज सिंह, कबीरा राम मय जाब्ते के माैके पर पहुंचे। वहीं सायकाल सात बजे के करीब मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी भवानी सिंह भी पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुंआयना किया गया।