1.37 करोड़ आबादी को फ्री में मोबाइल देंगे, 3 साल के फ्री इंटरनेट के साथ CM गहलोत

in #jaipur2 years ago

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मोबाइल फोन 1.37 करोड़ आबादी को देंगे 3 साल के फ्री इंटरनेट के साथ। सीएम ने कहा कि विकसित देशों के साथ जो अंतर है वह कम हो। यह चाहते हैं इसके लिए मेहनत करनी होगी।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मोबाइल फोन 1.37 करोड़ आबादी को देंगे 3 साल के फ्री इंटरनेट के साथ। सीएम ने कहा कि विकसित देशों के साथ जो अंतर है वह कम हो। यह चाहते हैं इसके लिए मेहनत करनी होगी। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा मैं आरोप नहीं लगा रहा। आग्रह कर रहा कि जहां शांति होती है वहीं विकास होगा। दूरियां बढ़ गईं हैं धर्म के नाम पर। शांति सद्भाव का नेचर रहा देश का। 13 जिलों की योजना पिछली सरकार की है योजना। हमने बंद नहीं की। समयबद्ध रूप से यह पूरी हो। इसके लिए इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें। 5-7 साल में यह पूरी हो सकती है। नीति आयोग बैठक में पीएम को कहा था ध्यान देने को इस पर। नेटबंदी में मुझे भी परेशानी होती है, लेकिन सिलेक्टिव कैसे हो। इस सुझाव पर आगे बढ़ेंगे। जिससे अन्य सेवाओं को दिक्कत न हो। सीएम ने कहा कि कई बार परिस्थितियों को देखकर निर्णय लेने पड़ते हैं। सीएम गहलोत ने आज राजधानी जयपुर में राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी का उद्घाटन कार्यक्रम में मीडिया के सवालों पर यह बात कही

कोरोनाकाल में 35 लाख ढूंढ़ लिए, किसी को भूखा नहीं सोने दिया

सीएम ने कहा कि सरकारी योजनाओं के पोर्टल बने। तकनीक के माध्यम से ही कोरोनाकाल में 35 लाख ढूंढ़ लिए। किसी को भूखा नहीं सोने दिया। कोरोना में डिबिटी के जरिए लोगों को लाभान्वित किया। राजस्थान में मानव संसाधन का विकास होगा। रोजगार बढ़ेगा।कंपनियों को राजस्थान में असुविधा नहीं होगी। बड़ी कंपनियों के साथ संवाद होगा। सीएम ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी का जो विजन था। 21 वीं सदी में भारत सूचना तकनीक के क्षेत्र अग्रणी देशों में शुमार हो।जोधपुर में फिंटेक कंपनी बन रही है। राजीव गांधी का जो विजन था। उसके अनुसार उद्योगों को युवाओं,महिलाओं को सेवा और लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा कि राजस्थान आईटी में भारत के लिए केंद्रबिंदु बनेगा

जितने एमोयू होंगे, वे कागजों में नहीं होंगे

एक सवाल के जबाव में सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में सरकार बनने के बाद 1.25 लाख नौकरी लग चुकी है। करीब 3 लाख सरकारी नौकरी लगेगी। निवेश प्रदेश में हम लोग निवेश का माहौल बना रहे हैं। आईटी के जमाने में कम्यूनिकेशन बेहतर रहे। इन्वेस्टमेंट राजस्थान में 5 लाख करोड़ के MOU हो चुके है। 1 लाख करोड़ का अब दिल्ली में होगा एमओयू। जितने एमोयू हों वे कागजों में नहीं होंगे। यह कोशिश है। सीएम ने कहा हिंसा का माहौल देश में बन चुका है। केंद्र को ध्यान देने की जरूरत है। देश आर्थिक संकट है। डॉलर 80 रुपए को पार कर गया है। देश में अलग माहौल चल रहा है। पीएम को बड़ा दिल रखकर विपक्ष को साथ लेना चाहिए। और मंदी के दौर को ठीक करें। राज्यों से केंद्र चर्चा करे। सीएम ने कहा थोड़ा वक्त लगता है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में हम आगे बढ़ेंगे। सीएम ने कहा कि आयुष्मान को चिरंजीवी योजना में एक किया जाए। यह बिल्कुल ठीक है। पीएम पूरे देश में इसे लागू करें। सीएम ने कहा कि सोश्यो इको सर्वे में को संख्या है उन्हें ही आयुष्मान में जोड़ा जा रहा है। हम पूरी जनता को लाभ दे रहे है। सिर्फ 6 लाख बचे परिवार के पास, लेकिन ऑर्गन ट्रांसप्लांट कराना है तो सरकार देगी परिवार को। एक्सीडेंट के लिए भी यह योजना है।

images (14).jpeg

Sort:  

Good job

सुपर न्यूज़