राजस्थान में सरकार बनाने के लिए भाजपा का अभियान, जेपी नड्डा ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

in #jaipur2 years ago

Screenshot_20220520-112331_Gallery.jpg
Screenshot_20220520-112424_Gallery.jpg

सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम : राजकुमार चाहर

जयपुर। भाजपा के नवनिर्मित धौलपुर जिला कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं को नए भवन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। कहा कि नए कार्यालय से संगठन को बढ़ाने में बल मिलेगा। जिससे 2023 के चुनाव में भाजपा अपार सफलता प्राप्त करेगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उद्घाटन किया। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर कार्यालय भवन का शुभारंभ किया। राजकुमार चाहर ने कहा कि सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम है। हम गांव, गरीब, मजदूर, शोषित पीड़ित,वंचित की सेवा को अपना धर्म मानकर काम करते हैं।

वर्चुअल उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा – भारतीय जनता पार्टी के लिए यह उत्सव का अवसर है। अमित शाह जी ने सभी जिलों पर पार्टी के कार्यालय बनाए जाने की कल्पना की थी। आज हम अमित शाह के सपने को पूरा कर रहे हैं। भाजपा का ये कार्यालय ऊर्जा केन्द्र है। संस्कारों का केन्द्र है, कार्यकर्ताओं को तैयार करने के केंद्र है। हमारी पार्टी जिन पाँच ‘क’ से चलती है उनमें से एक ‘क’ कार्यालय का द्योतक है।

सतीश पूनिया ने संबोधन में कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि राजस्थान में पार्टी के 80 हजार एक्टिव कार्यकर्ता हैं। लगभग 40 लाख कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने एक विचार के लिए दशकों को खपा दिया, तब आज जाकर पार्टी का यह वृहद स्वरूप देखने को मिल रहा है।

धौलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी कार्य संचालित करने के लिए कार्यकाल सौंपा है। मैं शीर्ष नेतृत्व को धौलपुर जिले के कार्यकर्ताओं की ओर से भरोसा दिलाता हूं कि यह कार्यालय 365 दिन, 24 घण्टे और 7 दिन उपलब्ध रहेगा।