बारिश- बर्फबारी के बाद बदलेगा राजस्थान का मौसम, जानें कितना बढ़ने वाला हैं टेम्परेचर

in #jaipur2 years ago

weather-today-rajasthan-95345749.png
राजस्थान में बीते एक सप्ताह से मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहने के चलते अभी दिन में गर्मी का असर बना हुआ है। हालांकि सुबह शाम की ठंड बरकरार है। अभी प्रदेश में मौसम में बदलावों का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों में अब मौसम में बड़ा परिवर्तन होगा, जिससे ठंड बढ़ने के भी आसार हैं। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश में एक बार फिर बरसात का दौर देखने को मिल सकता है, जिसका असर आठ नवंबर से शुरू हो जाएगा। इसके साथ हिमाचल प्रदेश व उतराखंड के साथ उतर भारत के पहाड़ी इलाकों में होने वाली बरसात व बर्फबारी का असर भी प्रदेश के मौसम में बदलाव लाएगा।

सुबह से ही छाए हुए हैं बादल
प्रदेश में सोमवार के मौसम की स्थिति देखी जाए तो सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं हल्की ठंड भी महसूस की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र और स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत की पहाडिय़ों के अन्य हिस्सों में अपनी अवधि और तीव्रता का विस्तार करेगा। इससे ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने और निचले इलाकों में बारिश की संभावना है। बरसात और बर्फबारी की गतिविधियां बढने के साथ इसका असर राजस्थान में पहुंचेगा और सर्दी बढ़ेगी।

जानिए राजस्थान के प्रमुख जिलों का तापमान
राजस्थान में रविवार शाम को दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान के अनुसार कई जिलों में बढ़ोतरी हुई है। चार दिन पहले जहां सीकर जिले का तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। वो अब 13 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वहीं राजधानी जयपुर में टेम्परेचर 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सीकर के अलावा चित्तौडगढ़ में तापमान 13.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 14.6, चूरू में 14.5 और जोधपुर में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

Sort:  

सर्दियों में रखें अपनी सेहत का‌ ध्यान