कांग्रेस का आपरेशन कायापलट शुरू, पांच साल से एक पद पर बैठे पदाधिकारियों की छुटटी

in #jaipur2 years ago

mallikarjun-kharge-to-take-charge-of-congress-president-today-1-500-artists-will-be-involved-in-the-program.jpg

कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे अब उदयपुर नवसंकल्पों को अमल में लाने की तैयारी में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी में अमूलचूल बदलाव की दिशा में काम हो रहा है। इसके तहत 5 साल से एक पद पर बैठे नेताओं को हटाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे अब उदयपुर नवसंकल्पों को अमल में लाने की तैयारी में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी में अमूलचूल बदलाव की दिशा में काम हो रहा है। इसके तहत 5 साल से एक पद पर बैठे नेताओं को हटाएंगे। वहीं, निष्क्रिय पदाधिकारियों की बजाय युवाओं को तरजीह मिलेगी। राहुल गांधी के इशारे पर एक तरह से पूरी कांग्रेस में आपरेशन कायापलट की तरह काम होगा। संजय—राजीव गांधी युग के बाद युवाओं को अब कांग्रेस में तरजीह दी जाएगी।

लागू किया जाएगा नवसंकल्प
राजस्थान के उदयपुर नवसंकल्प के तहत सभी रिक्त पदों को भरने के साथ इसे अमल में लाने के लिए छह महीने का समय निर्धारित किया गया था। इसकी मियाद 20 नवंबर को समाप्त होने जा रही है। बताया जा रहा है कि गांधी परिवार से ही राय मशविरे के बाद खरगे की नई टीम घोषित होगी।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी से कुछ की हो सकती है छुट्टी
राष्ट्रीय कार्यकारिणी से कुछ महासचिव, प्रदेश प्रभारियों व सचिवों की छुट्टी हो सकती है। सर्वाधिक सचिवों को बदलने की तैयारी चल रही है। इसमें बड़े पैमाने पर युवाओं को आगे किया जा सकता है। इसमें कई भारी भरकम लोगों को चलता किया जा सकता है।

बरसों से एक ही पद पर काबिज
कांग्रेस में कई नेता एक ही पद पर पांच साल से अधिक समय से जमे हुए हैं। पार्टी ने इस बार ऐसे नेताओं की सूची तैयार की है। इन्हें भी कार्य मुक्त करने की तैयारी चल रही है। यह लिस्ट बहुत जल्द ही जारी हो जाएगी।

Sort:  

👍