सचिन पायलट भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी संग चलेंगे, कल कोचिन जाएंगे

in #jaipur2 years ago

Wortheum news,
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। सचिन पायलट 20 सितंबर को सायं 5.30 बजे कोचिन पहुंचेंगे। जहां पायलट भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होंगे।
![](
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। सचिन पायलट 20 सितंबर को सायं 5.30 बजे कोचिन पहुंचेंगे। जहां भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होंगे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी की डेढ़ सौ दिन चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हो गई है। राहुल गांधी इस भारत जोड़ो यात्रा में लगभग हर समय मौजूद रहेंगे। 3500 किलोमीटर पैदल चलेंगे। इन 117 में राजस्थान के भी 9 नेता शामिल हैं। सीएम गहलोत भी कन्याकुमारी में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र चलने के कारण सीएम गहलोत फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

राजस्थान से 9 भारत यात्री

भारत यात्री के रूप में रहने वाले राजस्थान के अन्य लोगों में श्रवण कुमार गुर्जर, झाबर शेरावत, सीताराम लांबा, योगेश कुमार मीना, रूबी खान, वविक भटनागर, जगदीश बिश्नोई और शत्रुघ्नन शर्मा का नाम शामिल है। भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने पर इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य यात्री भी जुड़ सकते हैं।

राजस्थान के तीन जिले भी शामिल

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा के तहत कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 20 जगह यात्रा का पड़ाव होगा। उनमें से तीन जगह राजस्थान के जिले भी शामिल हैं। जहां पर यात्रा का पड़ाव होगा। इनमें कोटा, दौसा और अलवर जिले हैं।जहां पर यात्रा के पड़ाव के साथ ही जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई अन्य नेता कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन को संबोधित करेंगे।

Sort:  

Plz likes my post Sir