शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फांसा, अश्लील वीडियो बनाकर युवती से किया दुष्कर्म

in #jaipur2 years ago

n392529738165437954381173680650bd7c8423446b05d86e91986d37020d3da03e1d5bc5f9d027346d2510.jpgAshok Kumar/Barmer

राजस्थान के जयपुर में युवती से दुष्कर्म के आरोपी को मुहाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को अपने प्यार के जाल में फंसाया।

इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। आखिर में तंग आकर पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। शुक्रवार को पुलिस ने एक महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा निवासी 24 साल की युवती ने 1 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि एक साल पहले पति से विवाद होने के बाद वह जयपुर में अपने माता-पिता के पास आ गई थी। एक कंपनी में काम करने के दौरान आरोपी अनिल से उसकी मुलाकात हुई। धीरे-धीरे आरोपी ने उसे प्यार के जाल में फंसा लिया।

शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बनाए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। शुक्रवार को जयपुर लौटने की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अनिल कुमार उर्फ छोटु 26 साल का है। जो कस्बा बारां का रहने वाला है।

Sort:  

Very sad