देखिए अलीगढ़ जेल में महिला बंदी वीडियो कॉल पर पति के दर्शन से खोलेंगी करवाचौथ का व्रत

in #jailed2 years ago

20220525_173701.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की जेल प्रशासन ने इस करवाचौथ महिला बंदियों के लिए पति के वीडियो कॉल पर दर्शन कर व्रत खोलने की व्यवस्था की गई है। जेल प्रशासन द्वारा करवा चौथ क दिन जेल में बंद महिलाओं की अपने अपने पतियों से वीडियो कॉल कराई जाएगी। वहीं, कई ऐसे भी केस हैं, जिनमें पति व पत्नी दोनों ही जेल में हैं। उनकी करवा चौथ वाले दिन मिलाई कराई जाएगी। इसके अलावा जेल प्रशासन महिला बंदियों के पतियों से संपर्क किया जा रहा है, जिन पतियों के पास वीडियो कॉल की सुविधा नहीं हैं, उनकी व्रत खोलने के समय मिलाई कराने पर विचार चल रहा है,वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अलीगढ़ कारागार के इतिहास में यह व्यवस्था पहली बार की जा रही है। वर्तमान में जेल में 196 महिला बंदी हैं, इनमें से अधिकांश महिलाएं व्रत रखेंगी। व्रत खोलने के लिए इनको विशेष भोजन/पकवान की व्यवस्था की जाएगी,जेल में बंद कई पुरुष बंदियों ने भी अपनी पत्नियों के लिए करवा चौथ का व्रत रखने की इच्छा जाहिर की है। जेल प्रशासन की ओर से उनके लिए भी व्यवस्था की जा रही है। पुरुष बंदियों को भी वीडियो कॉल के जरिये ही उनकी पत्नियों के दर्शन कराए जाएंगे

Sort:  

सर हमे भी लाईक करो