UP Cabinet ने 1947 का बदला जेल मैनुअल,रजवाड़ो बंदी,काला पानी,यूरोपीय बंदी व्यवस्था की गई समाप्त

in #jail2 years ago

20220415_104840.jpgउत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 1947 का जेल मैनुअल बदलने का कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया गया है। 1947 के जेल मैनुअल में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके लिए अब सभी राज्यों में एक समान जेल मैन्युअल लागू होना है। इसी कड़ी में अब नया मैन्युअल लागू होगा। अब राइफल की जगह पिस्टल, इंसास राइफल सहित कई आधुनिक उपकरण रहेंगे।

रजवाड़ो की बंदी, काला पानी, यूरोपीय बंदी आदि व्यवस्था समाप्त की गई है।जेल की चार श्रेणी होंगी। श्रेणी ए की जेल में 2000 से अधिक बंदी, बी में 2000 से 1500, सी में 1500 से 1000 और श्रेणी डी में 1000 से कम बंदी रहेंगे।

पहले बंदी स्वयं के खर्च से दाढ़ी बनवाते थे, अब सार्वजनिक व्यवस्था रहेगी। कारागार उच्च सुरक्षा वाले होंगे। महिला बंदी मंगलसूत्र व सलवार सूट पहन सकेंगी। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिया जाएगा। जेल में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिये शिक्षकों की व्यवस्था होगी। चिल्ड्रन पार्क बनाएंगे। शाम को चाय बिस्कुट मिलेगा।

Sort:  

Please like nd follow me