सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

in #jagruktakarykram2 years ago

IMG-20220818-WA0019.jpg
सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम जागरूकता कार्यक्रमIMG-20220818-WA0021.jpg
राजकीय विद्यालयों में 800 सूती कपड़े के बैग वितरित
पाली, 18 अगस्त। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं श्री फाउण्डेशन ट्रस्ट श्री सीमेन्ट लिमिटेड, रास के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता अभियान राउमावि बाबरा एवं राउप्रावि कोलपुरा में प्रारंभ किया गया है, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में अवगत करवाया गया। साथ ही बच्चों को सरकार द्वारा प्रतिबंधित सामग्री को प्रदर्शित किया गया तथा जिन वस्तुओं या उत्पाद को हम काम में ले पायेंगे उनको भी बताया गया सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के लिए बच्चों को 800 सूती कपड़े के बैग राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पाली के राहुल शर्मा क्षेत्रीय अधिकारी, श्रीमती कामिनी सोनगरा सहायक अभियंता, हरीश कनिष्ठ अभियंता, स्थानीय पी. ई.ई.ओ नन्दलाल सिंह जोधा तथा श्री सीमेन्ट प्रबंधक विशाल जायसवाल, उपप्रबंधक गिरधारी लाल यादव, देवेन्द्र सिंह जोधा एवं स्थानीय प्रधानाध्यापक श्याम सिंह, समाज सेवी कप्तान सिंह चौहान द्वारा वितरण किया गया।
समारोह में राहुल शर्मा ने सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम हेतु शपथ दिलाते हुए प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु इस मुहिम में सभी लोगों को जुड़कर सहयोग करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही सभी बच्चों से आग्रह किया कि श्री फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा वितरित पौधों का सही तरीके से लगाकर नियमित देखभाल करे।
समारोह में नन्दलाल सिंह जोधा ने सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम हेतु नारे लगवाकर शपथ दिलाते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु जोर दिया तथा विस्तार से बताया कि प्लास्टिक से पर्यावरण कैसे प्रदूषित होता है एवं पर्यावरण को बचाने के लिये हमे आज से प्लास्टिक का उपयोग सीमित करना होगा।
कार्यक्रम में विशाल जायसवाल ने श्री फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा शिक्षा क्षेत्र एवं ग्राम विकास हेतु संचालित योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि प्लास्टिक रोकथाम कार्यक्रम के लिए राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के दिशा निर्देशों के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को जोडना चाहते हैं। तथा इस वर्ष क्षेत्र के हरियाली हेतु 14800 पौधे गावों व राजकीय विद्यालयों में वितरित किये।
कार्यक्रम में कम्पनी से रोहित कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार दग्दी, आरंभ जयमन, राजय शर्मा, चन्द्रकांत त्यागी, गुमान सिंह राव, सुखदेव कुमावत, करण सिंह काठात, प्रकाश शर्मा एवं राजकीय विद्यालयों के अध्यापकगण उपस्थित थे।IMG-20220818-WA0024.jpg