दैनिक जागरण के निदेशक यशोवर्धन गुप्त का निधन

in #jagran5 days ago

1000409729.jpg

झांसी। बुधवार को दैनिक जागरण, झांसी के निदेशक यशोवर्धन गुप्त का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे अरसे से बीमार थे। शुक्रवार दोपहर दो बजे उनकी अंतिम यात्रा जागरण भवन से नंदनपुरा स्थित मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। उनके पिता राजेंद्र गुप्त जालौन जनपद के कालपी के निवासी थे। 1930 में वह झांसी आ गए थे। यशोवर्धन गुप्त का जन्म चार अप्रैल 1953 को झांसी में हुआ था। वर्ष 1970 में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के दौरान ही वह समाचार पत्र के संपादन और प्रसार में अपने पिता का हाथ बंटाने लगे थे। 1987 में यशोवर्धन गुप्त ने संपादन का दायित्व संभाल लिया और लगभग 54 वर्षों तक पत्रकारिता से जुड़े रहे। वे अपने पीछे पत्नी जया गुप्ता, पुत्र अपूर्व गुप्ता समेत दो पुत्रियों को छोड़ गए। उनके निधन पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार व पत्रकार तारिक़ इक़बाल 'शीबू' ने दुख जताते हुए संवेदनाएं व्यक्त कीं।