थाना बसई जगनेर क्षेत्र में चोरो ने दो अलग अलग मंदिर व् घर को बनाया निशाना

in #jagner14 days ago

Screenshot_20240902_194741.jpg

पहली घटना नया गांव में 73 हजार नगद व् गहने किये पार।

दूसरी घटना गुगावंद बालाजी मंदिर से चाँदी का मुकुट ले गये चोर।

जगनेर -थाना बसई जगनेर क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में चोरो ने चोरी की घटना को दिया अंजाम पहली घटना नयागांव के भतसिंह के घर की पीछे से दीवाल तोड़ कर हजारो की नगदी व् गहने ले गये। रविवार की रात घर के पीछे से दीवाल तोड़ कर घर में दाखिल हुए। जिसमे ग्रहस्वामी भतसिंह ने बताया रविवार की शाम करीब 10 बजे सो गये थे सोमवार की सुबह करीब 6 बजे गुड्डी देवी की नींद खुली तो कमरे में सामान को बिखरा देख गुड्डी देवी के होस उड़ गये।

गुड्डी देवी ने अपने पति भतसिंह को आवाज लगा कर बताया घर में चोरी हो गई भतसिंह ने अपनी पत्नी की आवाज सुनकर कमरे में आकर देखा घर की दीवाल पीछे टूटी हुई है घर का सामान बिखरा पड़ा है। भतसिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी वही दूसरी ओर देर शाम गुगावंद तालब वाले बालाजी के मंदिर का ताला तोड़ कर चांदी से बने 500 ग्राम के मुकुट चोरी कर ले गये।

बालाजी महन्त कल्याण सिंह ने बताया शाम करीब 10 बजे पूजा आरती करने के बाद मंदिर का गेट बंद कर घर चला गया था। सुबह करीब 5 बजे पूजा करने मंदिर आया तो देखा मंदिर के गेट का ताला टुटा हुआ था। बालाजी का चांदी का मुकुट नहीं था। घटना के बाद प्रार्थना पत्र लिखित दिया है।

वही थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया दोनों के घटना की लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जाँच की जा रही है। जल्द घटनाओ का खुलासा किया जायेगा।