43 गोवंश के साथ एक गिरफ्तार

in #jagdambarai2 years ago

कुशीनगर।जनपद में गोवंशीय पशुओ की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 29.06.2022 को थाना तुर्कपट्टी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम छंहूँ में दबिश देकर तस्करी कर वध हेतु ले जाने के लिए तैयार दो अदद पिकप न0 UP 57 T 1627 व UP 22 T 0502 पर लदे कुल 11 राशी व हाता में अवैध रुप से रखे हुए 32 राशि जिंदा गोवंशीय पशुओ को बरामद कर एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान चन्द्रभान यादव सा० छंहूँ थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर के रूप में हुई हैं । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विवरण बरामदगीः-
1.दो पिकप वाहन न0 UP 57 T 1627 व UP 22 T 0502

  1. 43 राशि गोवंशीय पशु

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.प्रभारी निरीक्षक श्री जयप्रकाश पाठक थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर
2.व0उ0नि0 गिरधारी यादव थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर
3.उ0नि0 श्रवण कुमार यादव थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर IMG-20220629-WA0099.jpg
4.उ0नि0 राम कुमार आत्रेय़ थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर
5.उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर
6.हे0का0 श्री कृष्ण सिंह थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर
7.का0 रोशन चौधरी थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर
8.का0 विनित सिंह थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर
9.का0 अभिषेक यादव थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर