अनियंत्रित आटो सड़क किनारे पलटा, नीचे दबे चालक को

in #jabera2 years ago

अनियंत्रित आटो सड़क किनारे पलटा, नीचे दबे चालक कोIMG_20220618_200254.jpg पत्रकार व प्रत्यक्षदर्शियों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
जबेरा। दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे के हथनी के पास एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, हादसा इतना खतरनाक था कि ऑटो चालक वाहन के नीचे दब गया और अपनी जान बचाने ऑटो चालक चिल्लाने लगा। तभी दमोह से नोहटा जा रहे पत्रकार राजकुमार दुबे की नजर जैसे ही ऑटो के नीचे दबे चालक पर पड़ी उन्होंने तुरंत ही अपना वाहन रोका और अन्य लोगों की मदद से ऑटो चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और सभी ने मिलकर ऑटो को धकेलकर सडक तक पहुंचाया। इस हादसे में ऑटो चालक किसुन रैकवार मामूली रूप से चोटिल हुआ लेकिन समय रहते उसकी जान बच गयी। चालक ने बताया कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया था जिससे वह ऑटो के नीचे दब गया था। ऑटो चालक ने मददगारों का आभार जताया।अनियंत्रित आटो सड़क किनारे पलटा, नीचे दबे चालक को पत्रकार व प्रत्यक्षदर्शियों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
जबेरा। दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे के हथनी के पास एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, हादसा इतना खतरनाक था कि ऑटो चालक वाहन के नीचे दब गया और अपनी जान बचाने ऑटो चालक चिल्लाने लगा। तभी दमोह से नोहटा जा रहे पत्रकार राजकुमार दुबे की नजर जैसे ही ऑटो के नीचे दबे चालक पर पड़ी उन्होंने तुरंत ही अपना वाहन रोका और अन्य लोगों की मदद से ऑटो चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और सभी ने मिलकर ऑटो को धकेलकर सडक तक पहुंचाया। इस हादसे में ऑटो चालक किसुन रैकवार मामूली रूप से चोटिल हुआ लेकिन समय रहते उसकी जान बच गयी। चालक ने बताया कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया था जिससे वह ऑटो के नीचे दब गया था। ऑटो चालक ने मददगारों का आभार जताया।IMG_20220618_200239.jpgIMG_20220618_200223.jpgIMG_20220618_200154.jpg