आत्महत्या करने जा रहे वृद्ध को डायल 100 के सिपाहियों ने ढूंढकर बचाया

in #jabalpur2 years ago

07_10_2022-dial_100_police_jabalpur.jpg शहपुरा थाना क्षेत्र में आत्महत्या के इरादे से घर से एक वृद्ध घर से निकला। पुलिस ने उसे बचाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए शहपुरा पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि 59 वर्षीय वृद्ध आत्महत्या के मकसद से घर से निकला है। यह पता चलते ही डायल 100 में तैनात एसआई राम सिंह जाट, आरक्षक कैलाश और पायलट धर्मेंद्र पटेल ने उसकी तलाश की। वृद्ध उनको रेल पटरियो की तरफ जाता दिखा। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। उसने पारिवारिक परेशानी के चलते आत्महत्या करने जाने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने उसे समझाया। परिजनों को भी समझाइश दी और उसे परिजनों के साथ घर रवाना कर दिया।

खून से लथपथ मिला युवक का शव

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। पनागर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका खून से लथपथ शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। पनागर पुलिस ने बताया कि ग्राम गनियारी निवासी 40 वर्षीय सुनील पटेल बुधवार रात करीब आठ बजे खाना खाकर रोड की ओर गया था। इसके बाद रात करीब साढे दस बजे पुल के पास सड़क किनारे उसकी लाश मिली। उसके कान व नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। सुनील की किन कारणों से मौत हुई है, इसका पता लगाया जा रहा है।

सड़क हादसे में मौत

जबलपुर। सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। बरेला पुलिस ने बताया कि चारघाट पिपरिया निवासी केशलाल मरावी छत्तरपुर चौराहा देवरी मोड के पास बुधवार को सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उससी गुरुवार को मौत हो गई।

कुर्सी में मृत मिला मजदूर

जबलपुर। भेड़ाघाट में एक व्य​क्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम ग्राम पड़वार निवासी 55 वर्षीय रामदयाल भूमिया है। वह शराब पीने का आदि था। गार्ड की कुर्सी पर बैठे-बैठे उसकी मौत हो गई। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पेड़ पर लटका मिला नरकंकाल

जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र में बुधवार को ग्राम बिलहरी मदरोटी नाला के पास पेड़ से फंदे पर लटका एक नरकंकाल मिला है। मृतक कौन है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। शव पूरी तरह से सड़ गल चुका था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।