जबलपुर नगर निगम अध्यक्ष पद पर बीजेपी का कब्जा, भाजपा के रिंकू विज बने नगर निगम अध्यक्ष

in #jabalpur2 years ago

जबलपुर-नगर-निगम-2-1.jpg
मध्यप्रदेश की न्यायधानी जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जबलपुर नगर निगम अध्यक्ष चुनाव (Jabalpur Municipal Corporation President Election) में बीजेपी का डंका बजा है। जबलपुर नगर निगम अध्यक्ष पद पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। भाजपा के रिंकू विज ने कांग्रस प्रत्याशी अयोध्या तिवारी को हराकर जबलपुर नगर निगम अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। जबलपुर नगर निगम अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रिंकू विज को 45 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अयोध्या तिवारी को 34 वोट मिले। दो पार्षद अनुपस्थित रहे।
बता दें कि नगर निगम में कुल 79 वार्ड हैं। संख्या बल के आधार पर निगम अध्यक्ष पद के लिए 40 पार्षद के मतों की जरूरत है। निगम में बीजेपी के 44 पार्षद, कांग्रेस के 26+8 पार्षद हैं। बीजेपी के पास बहुमत से 4 पार्षद ज्यादा हैं। लिहाजा बीजेपी के अध्यक्ष बनान तय था। हालांकि क्रॉस वोटिंग की आशंका को देखते हुए भाजपा ने अपने सभी पार्षदों को होटल में रखा था। वोटिंग से पहले सभी पार्षदों को लेकर नगर निगम पहुंची।

Sort:  

हमारी खबरों को लाइक करें और अन्य साथियों की खबरों को भी लाइक करें उस पर कमेंट करें

हमारी खबरों को लाइक करें और अन्य साथियों की खबरों को भी लाइक करें उस पर कमेंट करें