भाजपा बिस्कोहर मंडल की बैठक:स्नातक कर चुके युवाओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित

in #itwabreaking2 years ago

इटवा7ce3d359-6f8f-4649-80bd-ac7c0c3d80ab_1665297236172.webp

विधानसभा इटवा के सोहना बाजार में भारतीय जनता पार्टी बिस्कोहर मंडल की बैठक हुई। इसमें स्नातक चुनाव को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर पार्टी गंभीर है, इसलिए कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रियता दिखाने की जरूरत है।

कहा गया कि सभी लोग निर्वाचन की तैयारी में जुट जाएं। स्नातक उत्तीर्ण युवाओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए प्रेरित करें।

लोगों को बताएं भाजपा की नीतियां

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि मतदाताओं को भाजपा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दें, जिससे मतदाता बीजेपी के प्रभावित होकर पार्टी प्रत्याशी को अपना मतदान दे सकें। बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद वक्ताओं ने बैठक के उद्देश्य पर चर्चा की और स्नातक चुनाव को लेकर रणनीति पर विमर्श किया।

पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को बताए दायित्व

बैठक में मुख्य फोकस वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने का रहा। मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व बताए गए कि उन्हें किस प्रकार कार्य करना है और कैसे स्नातक उत्तीर्ण को वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाना है। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मंत्री कृष्णा मिश्रा ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, विकास को नया आयाम मिला है। स्नातक चुनाव भी पार्टी के लिए बहुत अहम है।

कहा गया कि कार्यकर्ता वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के साथ अधिवक्ताओं और अन्य स्नातक उत्तीर्ण मतदाताओं से मिले और उन्हें बताएं कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी सदन में जाएगा तो उनके हितों को लेकर आवाज उठाएगा। d04d5437-0ee5-4da6-9816-cea31664baf0_1665297236172.webp
बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

मंडल अध्यक्ष बिस्कोहर श्रवण गिरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिव कुमार गिरी, गोकर्ण पाठक, मिंटू मिश्रा, तौलन गुप्ता, द्वारपाल चौरसिया, अनूप सहित आदि थे।

Sort:  

All your post Like 🙏🙏🙏🙏