इटवा में व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न:51 पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

in #itwabreaking2 years ago

कहा- संगठन के लिए व्यापारियों का हित सर्वोपरि

इटवा, सिद्धार्थनगर
इटवा में शुक्रवार शाम एक होटल में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआb8fda8fb-5f19-4c8d-abe9-a1eb21732d9e_1663937495658.webp
इटवा में शुक्रवार शाम एक होटल में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
इटवा में शुक्रवार शाम एक होटल में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें इटवा, बिस्कोहर, भारत भारी, बढ़नी चाफ़ा और डुमरियागंज के 51 पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। व्यापारियों के हित और उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्दीप बंसल के अलावा विशिष्ट अथितियों के रूप में भाजपा सांसद जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्दीप बंसल ने कहा कि संगठन के लिए व्यापारियों का हित सर्वोपरि है। इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जहां जहां संगठन के पदाधिकारियों ने शपथ ली है, सभी अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दें। कहीं भी व्यापारियों का उत्पीड़न होता है तो इसकी जानकारी दें। संगठन हर स्तर पर इसकी लड़ाई लड़ेगा।

व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में सांसद, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डीएम और एसपी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में सांसद, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डीएम और एसपी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
अर्थ व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं व्यापारी

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि व्यपारी अर्थ व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। विकास में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। सरकार व्यापारी हितों और उनकी सुरक्षा के लिए सदैव कटिबद्ध है। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि व्यापारियों को स्वाभिमान से काम करना है। ग्राहकों से मित्रवत व्यवहार करें। अतिक्रमण न होने दें और साफ सफाई पर ध्यान दें।
cf67a72b-da02-407a-a09c-301acab22d5f1663937507055_1663940475.webp
चलाया जा रहा है ऑपरेशन त्रिनेत्र

एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि देश निर्माण में व्यपारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। व्यपारियों के सहयोग से पुलिस ऑपरेशन त्रिनेत्र चला रही है। 50 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यह बहुत अहम है। इस दौरान एसडीएम विकास कश्यप, तहसीलदार धर्मवीर भारती, संगठन के जिलाध्यक्ष सुगंध अग्रहरि, रिपिल बंसल, आकाश गौतम, अनिल जायसवाल, शशि प्रकाश, प्रभात जायसवाल, ओम छापडिया, शंभू नाथ सोनी, नरेंद्र छापडिया, रिजवान अहमद सिद्दीकी, संजय सिंह और शिवकुमार वर्मा