दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया, वार्नर और मार्श ने जड़े अर्धशतक

in #ipl20222 years ago

20220511_234312.jpgराजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 58वां मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए हैं। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 161 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। दिल्ली ने 8 विकेट से ये मैच जीतकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी है। दिल्ली के लिए मार्श ने 62 गेंद में 89 रन की साझेदारी की। वहीं वॉर्नर 41 गेंद में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी हुई।

20220511_234326.jpgइससे पहले राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इनफॉर्म बल्लेबाज जोस बटलर सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जायसवाल ने 19 गेंद में 29 रन बनाए। अश्विन ने 38 गेंद में 50 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन सिर्फ 6 रन बना सके। रियान पराग 9 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिकल 30 गेंद में 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दिल्ली ने 12 में से छह मैच गंवाये हैं और 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। दूसरी ओर राजस्थान 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बरकरार है।