मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दर्ज की सीजन की पहली जीत, लगातार आठ हार के बाद मिली जीत

in #ipl20222 years ago (edited)

20220501_011409.jpgमुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शनिवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस टीम की प्रतियोगिता में यह पहली जीत है, टीम ने इससे पूर्व प्रतियोगिता में खेले गए अपने सभी आठ मैच हारे हैं। इस जीत के साथ 2 अंक हासिल कर मुंबई इंडियंस ने अपना खाता खोला है।

20220501_011517.jpgमुंबई ने राजस्थान के 159 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस की जीत में सूर्यकुमार यादव की बड़ी भूमिका रही। सूर्यकुमार यादव ने 39 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 51 रन बनाये। रोहित शर्मा 2 रन और ईशान किशन 26 रन बनाकर आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला। हालांकि तिलक वर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। फिर टिम डेविड ने 9 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 20 रन की पारी खेली। दूसरी ओर राजस्थान की ओर से बोल्ट, कृष्णा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन ने एक-एक विकेट चटकाये। मुंबई को सीजन में लगातार आठ हार के बाद पहली जीत मिली है और अंक तालिका में अब टीम का खाता खुल गया है।

Sort:  

भाई लाइक कर देते है।