पृथ्वी शॉ की दिल्ली मे वापसी, मुंबई ने नही दिया अर्जुन तेंदुलकर को मौका, बारिश बिगाड़ सकती है खेल

in #ipl20222 years ago

Wortheum news,cricketworld
MI vs DC Weather Report IPL 2022: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। एमआई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मुंबई ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं, वहीं दिल्ली एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। टॉस के दौरान बारिश ने भी एंट्री ली। यह मुकाबला दिल्ली और बैंगलोर के लिए काफी अहम है, इस मुकाबले के जरिए ही इनमें से कोई एक टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी।

मोहम्मद कैफ ने बताई अर्जुन तेंदुलकर को मौका न मिलने की वजह- अभी वह तैयार नहीं है

मुंबई इंडियंस की प्लेइगं इलेवन पर नजर डालें तो रोहित शर्मा ने स्टब्स की जगह ब्रेविस को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है, वहीं चोटिल संजय यादव की जगह ऋितिक शौकीन लेंगे। अर्जुन तेंदुलकर को इस साल भी मुंबई ने प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया है। बीते दो साल से वह इस टीम का हिस्सा हैं। आईपीएल 2021 में मुंबई ने उन्हें 20 लाख और 2022 में 30 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।

वहीं दिल्ली की टीम में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है। 22 साल के शॉ पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं, तेज बुखार के चलते वह अस्पताल में भर्ती हुए थे बाद में पता चला था कि उन्हें टाइफाइड हुआ है। मगर करो या मरो मुकाबले में उनकी वापसी दिल्ली के लिए अच्छे संकेत हैं। पृथ्वी शॉ ललित यादव की जगह टीम में आए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (w/c), सरफराज खान, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे

Sort:  

Ha