मुम्बई इंडियंस की लगातार पांचवी हार, पंजाब किंग्स ने 12 रनों से हराया

in #ipl2 years ago

IMG-20220413-WA0270.jpgआईपीएल की 5 बार की चैंपियन टीम मुम्बई इंडियंस बुरे दौर से गुजर रही हैं। मुम्बई की टीम इस सीजन में एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई है। बुधवार को पुणे के मैदान पर खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 23वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की है।
पंजाब ने पहले खेलते हुए शिखर धवन (70) और मयंक अग्रवाल (52) के अर्धशतकों की मदद से 198/5 का स्कोर बनाया।
जवाब में मुंबई डेवाल्ड ब्रेविस की 25 गेंदों में 49 रनों की पारी के बावजूद 186/9 ही बना सकी।

मुंबई इंडियंस को जीत के लिए अंतिम 2 ओवर में 28 रन चाहिए थे और सूर्य कुमार यादव के मैदान में मौजूदगी से मुम्बई की उम्मीद बरकरार थी। लेकिन 19वें ओवर में रबाडा की गेंद पर सूर्य कुमार यादव के आउट होते ही मुम्बई की जीत की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया।