कुलदीप यादव छीन सकते हैं युजवेंद्र चहल की पर्पल कैप, ऑरेंज कैप दौड़ में श्रेयस अय्यर टॉप-5 में

in #ipl2 years ago

Wortheum news,cricketworld

Indian Premier League 2022 Orange Cap and Purple Cap Latest Updates after DC vs KKR Match: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 शुरू होने से पहले कुलदीप यादव के इंटरनेशनल करियर पर सवाल खड़े हुए थे, लेकिन इस सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जबर्दस्त गेंदबाजी की है और एक बार फिर टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत किया है। इतना ही नहीं पर्पल कैप की दौड़ के लिए उनमें और युजवेंद्र चहल के बीच अब कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

ऑरेंज कैप की दौड़ में डेविड वॉर्नर तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर टॉप-5 में पहुंच गए हैं। वॉर्नर ने शुरुआती मैच मिस किए थे, लेकिन इसकी भरपाई वह तेजी से कर रहे हैं। केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच के बाद ऑरेंज कैप के दावेदार टॉप-10 बल्लेबाज ये हैं-

कुलदीप के आगे KKR ने घुटने टेके, आंकड़े दे रहे गवाही

खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
जोस बटलर 8 8 499 71.29 159.42 42 32
केएल राहुल 8 8 368 61.33 147.79 33 15
हार्दिक पांड्या 7 7 305 61.00 137.38 32 8
शिखर धवन 8 8 302 41.14 132.45 30 8
श्रेयस अय्यर 9 9 290 36.25 137.44 30 7
अभिषेक शर्मा 8 8 285 35.63 131.33 31 8
फाफ डु प्लेसी 9 9 278 30.89 128.11 27 10
तिलक वर्मा 8 8 272 45.33 140.20 19 20
डेविड वॉर्नर 6 6 261 52.20 158.18 33 9
पृथ्वी शॉ 8 8 254 31.75 163.87 34 9
IPL 2022 Purple Cup List
प्लेयर मैच पारी ओवर रन विकेट औसत BBI इकॉनमी रेट 4 विकेट 5 विकेट
युजवेंद्र चहल 8 8 32 227 18 12.61 5/40 7.09 1 1
कुलदीप यादव 8 8 29.4 240 17 14.11 4/14 8.08 2 0
उमरान मलिक 8 8 30 239 15 15.93 5/25 7.96 1 1
टी नटराजन 8 8 31 261 15 17.40 3/10 8.41 0 0
उमेश यादव 9 9 36 262 14 18.71 4/23 7.27 1 0
ड्वेन ब्रावो 8 8 29.4 259 14 18.50 3/20 8.73 0 0
मोहम्मद शमी 8 8 32 241 13 18.53 3/25 7.53 0 0
वनिंदु हसरंगा 9 9 30 245 13 18.84 4/20 8.16 1 0
खलील अहमद 6 6 24 190 11 17.27 3/25 7.91 0 0
आवेश खान 7 7 26.4 221 11 20.09 4/24 8.28 1 0
लगातार हार से प्वाइंट्स टेबल में KKR का मुंबई और चेन्नई जैसा हुआ हाल
कुलदीप यादव ने केकेआर के खिलाफ तीन ओवर में 14 रन देकर चार विकेट लिए। अगर उन्होंने अपने कोटे का चौथा ओवर भी फेंका, होता तो शायद पर्पल कैप की दावेदारी में टॉप पर चहल के साथ पहुंच जाते। इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, ऐसे में कुलदीप पूरी कोशिश में जुटे हैं कि इस टूर्नामेंट के लिए उनकी टीम में वापसी हो जाए।

Sort:  

Purple man chahal