'तेज धमाका' और फिर धुंआ ही धुंआ, जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे पुतिन, कार को बम से उड़ाने की हुई कोशिश

506f8f83c892ccd4e8c7cbaaaf156d529c8b52462881a94fe6273d92d18dcd6e.webp

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमला हुआ है। यूरो वीकली न्यूज ने पुतिन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जानलेवा हमला हुआ जिसमें वह बाल-बाल बचे हैं।

रिपोर्ट की मानें तो पुतिन अपने आधिकारिक आवास लौट रहे थे, इसी दौरान थोड़ी दूरी पर उनके सुरक्षा दस्ते की पहली कार को एम्बुलैंस ने रोक दिया। कार रोकने के बाद पुतिन की कार के बाएं पहिए में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद चारों तरफ तेज धुआं फैल गया, हालांकि तब तक पुलिस सतर्क हो चुकी थी और पुतिन को फौरन बम निरोधक दस्ते और बुलेटप्रूफ सुरक्षादल ने अपने घेरे में कैद कर लिया। इस घटना में पुतिन की जान बाल-बाल बच गई।