रॉयल फ़ैमिली ट्रीः विलियम बन गए प्रिंस ऑफ़ वेल्स, किस तरह उपाधियों और उत्तराधिकार का क्रम बदल गया

in #international2 years ago

क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके बड़े बेटे चार्ल्स किंग बन गए हैं.

उन्हें किंग चार्ल्स तृतीय के नाम से जाना जाएगा- वे 1685 के बाद राजगद्दी पर बैठने वाले पहले चार्ल्स हैं. क्वीन का निधन 8 सितंबर को हुआ था, वो सबसे लंबे वक़्त तक ब्रिटेन पर राज करने वाली महारानी थीं.

जानिए राज परिवार और उनके उत्तराधिकारियों के बारे में.
_96721358_charles_getty.jpg.webp

चार्ल्स उसी पल राजा बन गए जब उनकी मां का निधन हुआ.

बतौर प्रिंस ऑफ़ वेल्स उन्होंने लेडी डायना स्पेंसर से 29 जुलाई 1981 में शादी की थी, जिसके बाद वो प्रिंसेस ऑफ़ वेल्स बन गई थीं. इनके दो बेटे हैं, विलियम और हैरी. बाद में दोनों अलग हो गए और 1996 में उनकी शादी टूट गई.

31 अगस्त, 1997 को प्रिंसेस ऑफ़ वेल्स की एक सड़क दुर्घटना में पेरिस में निधन हो गया.

9 अप्रैल 2005 को उन्होंने कैमिला से शादी की. जब चार्ल्स किंग बने, तब क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय की इच्छानुसार वो क्वीन कन्सॉर्ट बनीं.
विलियम किंग चार्ल्स तृतीय और प्रिंसेस ऑफ़ वेल्स डायना के बड़े बेटे हैं, और वे अब उत्तराधिकार के क्रम में पहले स्थान पर हैं.

वे जब 15 साल के थे तब उनकी मां का निधन हो गया था. वे सेंट एंड्रयू यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने गए, जहां उनकी मुलाक़ात अपने भविष्य की पत्नी केट मिडिलटन से हुई. दोनों की 2011 में शादी हो गई.

उनके 21वें जन्मदिन पर उन्हें क्वीन की अनुपस्थिति में आधिकारिक अवसरों पर कार्य के लिए काउंसलर ऑफ़ स्टेट नियुक्त किया गया. उन्हें और उनकी पत्नी को पहला बच्चा, जॉर्ज, जुलाई 2013 में, दूसरा शार्लेट, 2015 में और तीसरा लुइस 2018 में पैदा हुआ.

प्रिंस ने तीन साल आरएएफ़ के खोजी और बचाव पायलट के रूप में नॉर्थ वेल्स में बिताने से पहले सेना, रॉयल नेवी और आरएएफ़ में प्रशिक्षण लिया था. अपने शाही कर्तव्यों के साथ-साथ उन्होंने ईस्ट एंग्लियन एयर एम्बुलेंस के साथ को-पायलट के रूप में भी दो साल के लिए पार्ट टाइम काम किया. क्वीन और ड्यूक ऑफ़ एडिनबरा के लिए और अधिक शाही कर्तव्यों को निभाने के लिए उन्होंने इस काम को जुलाई 2017 में छोड़ दिया.

विलियम के पास अब अपने पिता की डची ऑफ़ कॉर्नवॉल की ज़िम्मेदारियां है और अब वे प्रिंस ऑफ़ वेल्स हो गए हैं. कैथरीन अब प्रिंसेस ऑफ़ वेल्स हैं.

राजगद्दी के उत्तराधिकारी के रूप में उनकी मुख्य भूमिका किंग और उनकी शाही प्रतिबद्धताओं में सहयोग करना है.