नाइजीरिया में चर्च पर हमला, 50 से ज्यादा की मौत; पादरी को भी अगवा कर ले गए हमलावर

in #international2 years ago

06_06_2022-nigeria_22777204.jpg
अफ्रीकी देश नाइजीरिया में रविवार को कैथोलिक चर्च पर हुए हमले में कई बच्चों समेत 50 से ज्यादा के मरने की आशंका है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हमलावरों ने प्रार्थना के लिए आए लोगों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की और हथगोले फेंके। हमलावर चर्च के मुख्य पादरी को अगवा कर ले गए हैं।
पोप ने नाइजीरिया में चर्च पर हमले और पेंटेकोस्ट के उत्सव के दौरान दर्जनों उपासकों समेत कई बच्चों की मौत पर दुख जताया है। पोप ने हमले के दौरान मारे गए लोगों की आत्मा की शांती के लिए प्रार्थना की है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि चर्च पर हमले के पीछे कौन था। जबकि अधिकांश नाइजीरिया सुरक्षा मुद्दों से जूझ रहा है, ओन्डो व्यापक रूप से नाइजीरिया के सबसे शांतिपूर्ण राज्यों में से एक के रूप में जाना जाता है।