विश्व के सबसे बड़े कवि सम्मेलन में मंडला की प्रीति करेंगी शिरकत

in #international2 years ago

IMG-20220821-WA0030.jpg

  • 21 अगस्त 2022 से 2 सितंबर तक विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल कवि सम्मेलन
  • 300 घंटों तक अनवरत चलेगा वर्चुअल कवि सम्मेलन
  • यह कवि सम्मेलन इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करेगा

मंडला। पंजीकृत राष्ट्रीय स्तर की संस्था बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा 21 अगस्त 2022 से 2 सितंबर तक विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस वर्चुअल कार्यक्रम में भारत सहित नेपाल, कनाडा, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिका, न्यूजीलैंड, दुबई, सिंगापुर, मॉरीशस, सऊदी अरब, ओमान समेत विश्व के 35 देशों के हिंदी भाषी साहित्यकार सम्मिलित होंगे।

यह कार्यक्रम 300 घंटों तक अनवरत चलेगा। जिसका सीधा प्रसारण बुलंदी के यूट्यूब चैनल के साथ साथ हिंदी टाइम्स मीडिया कनाडा द्वारा अमेरिका न्यूजीलैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय चैनलों पर लाइव किया जाएगा। यह कवि सम्मेलन इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करेगा। संस्था द्वारा प्रीति मनीष दुबे को संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी एवं संरक्षक पंकज शर्मा का लिखित आमंत्रण प्राप्त हुआ है। इस कार्यक्रम में शामिल होकर प्रीति मनीष दुबे मंडला का नाम रोशन करने वाली है।