राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का एक और मामला सामने आया एफ आई आर दर्ज खोड़ा का मामला

in #insult2 years ago

रजनीश कुमार की लिखित शिकायत पर खोड़ा थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज हुआ। खोड़ा थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ जांच कर रहे हैं।
शिव पार्क में राष्ट्रध्वज के अपमान की वीडियो वायरल होने के मामले में एक ओर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इससे पहले खोड़ा नगर पालिका के अवर अभियंता मदनपाल सिंह ने भी मुकदमा कराया था। उनका कहना था कि जिस गाड़ी में तिरंगे रखे थे वो कूड़े की गाड़ी नहीं थी।
वायरल वीडियो करीब एक मिनट की थी जो वार्ड नंबर-12 शिव पार्क मेन रोड के बाजार की बताई गई। वीडियो में तीन कर्मचारी थे, इनमें से दो कर्मचारियों ने कूड़े वाली गाड़ी में कई राष्ट्रध्वज रखे हुए थे जबकि तीसरा युवक रिक्शा के ऊपर खड़े होकर एक खंभे पर तिरंगा लगा रहा था। लोगों ने राष्ट्रध्वज के अपमान की वीडियो मोबाइल में बना ली। संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजनीश कुमार झा का कहना था कि राष्ट्रध्वज के अपमान से काफी ठेस पहुंची।
नगर पालिका के अधिकारियों के निर्देश पर तिरंगे झंडे लगाए गए लेकिन कर्मचारियों को राष्ट्रध्वज रखने के लिए कोई साफ गाड़ी नहीं दी। उनका आरोप था कि कर्मचारियों ने जब कूड़ा ढोने वाली रिक्शा में तिरंगों को रखा था तब भी अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता या अन्य अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।copy-of-fir_1649245681.jpeg

Sort:  

Very bad