औचक निरीक्षण बीईओ बीआरसी ने किया नैनपुर:-जिला मंडला

IMG_20230721_102219.jpg
नैनपुर:- शहर के मध्य में स्थित नेहरू प्राथमिक शाला का बीआरसी दिलीप शरणागत एवं बीईओ जागृति श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। फैली गंदगी और खेल मैदान परिसर की अव्यवस्था को देखकर अधिकारियो ने नाराजगी जाहिर की । विद्यालय प्रभारी सहायक शिक्षक ब्रजेन्द्र पांडे को चेतावनी दी गई।

अधिकारियो ने पाया कि नगर में संचालित आदर्श नेहरू प्राथमिक शाला के एक भी कमरों में स्लोगन व अक्षर ज्ञान पोस्ट बेनर व खेल सामग्री नहीं पाई गई। न ही शैक्षणिक गतिविधयों से जुड़ी कोई व्यवस्था मिली। बीईओ व बीआरसी ने दो माह के भीतर शाला में सुधार लाने की बात कही। नोटिस जारी करने निर्देश दिये बीईओ बी आर सी के साथ नैनपुर नपा अध्यक्ष कृषणा पंजवानी भी नेहरू विद्यालय पहुंची थी। जहां बच्चों ने बताया कि उन्हें भरपेट भोजन नहीं दिया जाता है। जिससे नाराजगी जताते सभी ने शिक्षक ब्रजेन्द्र पांडे को फटकार लगाया। बच्चों ने बताया कि करीब दो वर्षों से शाला में मध्यान भोजन नहीं बनाया जाता है। स्वसहायता समूह के द्वारा घर से ही भोजन बनाकर स्कूल लाया जाता है। विद्यालय परिसर में ही मध्यान्ह भोजन बनाने के निर्देश दिये गए।