Twitter पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय पत्रकार हैं India TV के चेयरमैन रजत शर्मा

in #inindia2 years ago

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के नाम एक और शानदार उपलब्धि जुड़ गई है। एक स्टडी के मुताबिक, रजत शर्मा सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म Twitter पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय पत्रकार हैं। सोशल मीडिया कंसल्टेंट मैट नवारा ने जानकारी दी कि Twitter पर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पत्रकारों में भी वह तीसरे नंबर पर हैं। Twitter पर रजत शर्मा के 98 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं और वह इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर काफी सक्रिय भी रहते हैं।rajat-sharma-1653564073.jpg