इंदौर शहर को मिलने जा रहा है शाही रेल रेस्टोरेंट....

in #indore2 years ago

इंदौर :-शहर हमेशा से ही यात्रियों और सैलानियों की पहली पसंद रहा है। शहर में पर्यटन से लेकर खाने के भरपूर संसाधन है।
IMG_20220721_141051.jpg

इस में शहर छोटे स्टाल से लेकर बड़े होटल तक पर्याप्त मात्रा में आपको मिल जायेंगे आपको बता दें की खाने के शौकीन लोगों के लिए अब इंदौर में नयी संभावनाएं भी नजर आने लगी है। जिसके चलते अब शहरवासियों को राजशाही अंदाज में खाना परोसा जायेगा आपको बता दें की दुनिया की सबसे महंगी ट्रेनों में से एक महाराजा एक्सप्रेस की तर्ज पर इंदौर में शाही रेल रेस्टोरेंट बनकर तैयार है। जिसे 1 माह में इंदौरियों के लिए खोल दिया जाएगा।

आपको बता दें की 7 साल के लंबे इंतजार के बाद शाही रेल रेस्टोरेंट अब शुरू होने वाला है। रेस्टोरेंट के रिनोवेशन का कार्य अपने अंतिम स्तर पर चल रहा है। शाही ब्रॉड गेज रेल रेस्टोरेंट को पूरी तरह से राजशाही अंदाज में तैयार किया जा रहा है। वहीं जहां रेल कोच रखा गया है और इतना ही नहीं रेस्टोरेंट के आसपास का माहौल भी रेलवे स्टेशन की तर्ज पर ही रखा गया है। यह रेल रेस्टोरेंट हस्त शिल्प विकास निगम की 21 हजार वर्ग फीट जमीन पर पर्यटन विभाग ने तैयार किया है। जिसे पर्यटन विभाग ने 2020 में निजी कंपनी को 30 साल की लीज पर दिया है।

पर्यटन विकास निगम ने इस रेस्टोरेंट को 2016 में 2 करोड़ की लागत से तैयार कराया था। लेकिन अब 40 लाख रुपए खर्च कर रिनोवेट किया जा रहा है। रिनोवशन का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, यहां पर रखा ब्रॉड गेज रेल कोच पूरी तरह से एयर कंडीशंड है। शाही ब्रॉड गेज रेल रेस्टोरेंट को कंपनी 2020 में शुरू करने की तैयारी में थी, लेकिन कोरोना के चलते यह शुरू नहीं हो पाया है। कोरोना के बाद कंपनी अब इसे पूरी तरह से नए कलेवर में तैयार कर रही है। कंपनी इसे देश की सबसे महंगी महाराज एक्सप्रेस की तर्ज पर तैयार कर रही है।

Sort:  

Like done by @aanews

आभार