कब है सुहागिनों का त्योहार करवा चौथ? जानें व्रत, पूजन और पारण का शुभ मुहूर्त

in #indian2 years ago

Karwa Chauth 2022: हमारे देश में सुहाग की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat 2022) बहुत खास माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सुहागन स्त्री के इस व्रत को रखने से उसके पति की आयु लंबी होती है और उसका सौभाग्य सुरक्षित रहता है। वैवाहिक जीवन में इस व्रत का खास महत्व है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर चौथ माता की पूजा करके अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। शाम को पूजा के बाद चांद निकलने के बाद वह अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं।

करवा चौथ 2022 की तारीख

हिंदू पंचांग के अनुसार, सुहागनों का यह त्योहार हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022 (Karwa Chauth Vrat 2022) को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस साल यह व्रत रविवार को होगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय

करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat 2022) पूरे दिन बिना पानी पिए यानी निर्जला रखा जाता है। इसलिए महिलाएं सूर्योदय के पहले सरगी खाकर व्रत शुरू करती हैं। इस व्रत की पूजा शाम को होती है। इस साल पूजा के लिए शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt) शाम 5: 54 मिनट से 07:03 बजे तक है। पूजा के लिए कुल समय 1 घंटे 09 मिनट है। इस व्रत को चंद्रोदय के बाद खोला जाता है। तो बता दें कि इस साल करवा चौथ पर चांद समय 08 बजकर 10 मिनट पर निकलने वाला है। Screenshot_2022-08-24-17-14-40-10.jpg

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my news.🙏🏻🙏🏻