बांग्लादेश ने पाकिस्तानी युद्धपोत को रोकने से किया साफ इनकार, श्रीलंका ने दी इजाज़त,

in #indian2 years ago

श्रीलंका ने चीन द्वारा निर्मित पाकिस्तानी गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट पीएनएस तैमूर को कोलंबो में पोर्ट कॉल की मंजूरी दे दी है। पोर्ट कॉल का मतलब किसी बंदरगाह पर रुककर यात्रियों या सामान को उतारना या फिर रिफ्यूलिंग करना होता है। दरअसल चीन इसे पाकिस्तान को सौंप रहा है और यह कोलंबो के रास्ते कराची जाने वाला है। इसे शंघाई के हुडोंग-जोंगुआ शिपयार्ड में बनाकर तैयार किया गया है।

बांग्लादेश ने नहीं दी इजाजत
चीन से पाकिस्तान के रास्ते में यह कंबोडिया और मलेशिया की नौसेनाओं के साथ अभ्यास भी करेगा। बताया जा रहा है कि 12 से 15 अगस्त तक यह शिप कोलंबो पोर्ट पर रुक सकता है। श्रीलंका ने तो पाकिस्तानी के इस शिप को रुकने की इजाज़त दे दी है लेकिन बांग्लादेश ने इसकी इजाजत नहीं दी है। इसको चट्टोग्राम पोर्ट पर भी रोकने की परिमिशन मांगी गई थी लेकिन शेख हसीना की सरकार ने साफ इनकार कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक भारत के करीबी बांग्लादेश ने पीएनएस तैमूर को रोकने से साफ इनकार कर दिया। बता दें कि बांग्लादेश अगस्त के महीने शोक मनाता है क्योंकि 15 अगस्त 1975 को शेख हसीने के पिता शेख मुजीब-उर-रहमान जिनें बंगबंधु के नाम से जाना जाता था, उनकी पाक के आतंकी संगठन जमैत-ए-इस्लामी के कट्टरपंथियों ने हत्या कर दी थी।

बता दें कि शेख हसीना सरकार और नरेंद्र मोदी सरकार काफी करीबी मानी जाती हैं। पीएम शेख हसीना स्पष्ट रूप से मानती हैं कि पाकिस्तान के उकसावे पर ही उनके पिता की हत्या की गई थी। इसके अलावा साल 2000 में शेख हसीना की भी हत्या की कोशिश हुई थी। साल 2004 में जब वह राष्ट्रपति थीं तब भी उनकी हत्या की कोशिश हुई।

पीएनएस तैमूर चीन में बने टाइप 054 A/P फ्रिगेट का चार में से दूसरा युद्धपोत है। इसे 23 जून 2022 में कमीशन किया गया था। इस क्लास का सबसे बड़ा शिप पीएमएएस तुगरि है जिसे 24 जनवरी 2022 को बेड़े में शामिल किया गया था। वही ंचीन पाकिस्तान के लिए 8 युआन क्लास के डीजल अटैक सबमरीन भी बना रहा है। 2028 तक ये सभी सबमरीन पाकिस्तानी बेड़े में शामिल हो सकते हैं।Screenshot_2022-08-09-19-25-18-11.png