मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल पुस्तिका का विमोचन

in #india2 years ago

n393676390cc92dd2d86144b7f5d466dc4d51e808a706e96804911f168077f5254ff9a8b83 (2).jpgप्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को मोदी सरकार के आठ साल बेमिसाल पुस्तक का विमोचन हुआ। पुस्तक का विमोचन करते हुए भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा यह पुस्तिका कोई कागज का पन्ना नहीं, बल्कि मोदी सरकार की उपलब्धियों का दस्तावेज है।

उन्होंने कहा कि यह आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित साल है, जिससे देश के आम नागरिक के जीवन में सार्थक बदलाव आया है। देश की जनता बदलाव को महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस दस्तावेज को लेकर जन जन तक जाएं और बताएं कि कैसे मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, दलित वंचित समाज के लिये कार्य कर रही है।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उम्मीद भी करती है और उन्हीं पर विश्वास भी करती है। जनता ने मोदी है तो मुमकिन है इस मंत्र को आत्मसात कर लिया है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिये कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशवाहक बने।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा विधायक नवीन जायसवाल, राज सिन्हा, समरी लाल, जैलेन्द्र महतो आदि उपस्थित थे।